Home » RANCHI NEWS: एलपीजी को लेकर प्रशासन सख्त, अब हर हाल में होगी होम डिलीवरी, कालाबाजारी पर FIR

RANCHI NEWS: एलपीजी को लेकर प्रशासन सख्त, अब हर हाल में होगी होम डिलीवरी, कालाबाजारी पर FIR

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी हर हाल में उपभोक्ताओं के घर तक सुनिश्चित की जाए। किसी भी उपभोक्ता को गैस गोदाम या डिपो से सिलेंडर लेने के लिए नहीं भेजा जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को तत्काल गैस की जरूरत हो तो वह गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। साथ ही कालाबाजारी, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर गैस बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा गया कि ऐसे मामलों में तुरंत FIR दर्ज की जाएगी।

प्रशासन ने गैस गोदामों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और निर्धारित सीमा के अनुसार ही गैस बुकिंग करें। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment