Home » Jamshedpur News : धतकीडीह में मामूली विवाद में जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jamshedpur News : धतकीडीह में मामूली विवाद में जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत झारखंड पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने हालात को संभाला

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह कब्रिस्तान के पास सोमवार को एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। दो लोगों में बहस के बाद जम कर बवाल हुआ है। पुलिस ने पहुंच कर मामले को संभाला। गौरतलब है कि एक टेंट हाउस संचालक और मुखी समाज के एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए तनावपूर्ण स्थिति में बदल गई।विवाद की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग सहम गए।

स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत झारखंड पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।डीसी को दी गई सूचना इधर, समाजसेवी सरफराज हुसैन ने इस घटना की जानकारी उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को दूरभाष के माध्यम से दी और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Comment