Home » Jmshedpur news : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव

Jmshedpur news : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव

जल्द ही होगी संगठनात्मक चुनाव कराने की घोषणा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लौहनगरी में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना के लिए निरंतर कार्य कर रही संस्था ब्राह्मण युवा शक्ति संघ अब अपने द्वितीय अध्यक्ष के चयन की तैयारी में जुट गई है। संघ द्वारा जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने की घोषणा की जाएगी, जिसमें इच्छुक एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित ब्राह्मण युवा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे।                                                                        संघ के संस्थापक संयोजक पंडित अभिषेक ओझा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि समाज को एक मजबूत, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्व मिल सके।

गौरतलब है कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव विजय शंकर पाठक को प्राप्त हुआ था। उस ऐतिहासिक चुनाव में उन्हें कुल 1136 मत प्राप्त हुए थे। वहीं सतीश तिवारी 967 मतों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे थे, जबकि सुनील शर्मा ने 765 मत प्राप्त कर चुनावी माहौल को काफी रोमांचक बना दिया था। उस चुनाव ने समाज के युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह एवं लोकतांत्रिक भागीदारी का नया संदेश दिया था।         ओझा ने बताया कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जिसने कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लगभग 1400 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया था। महामारी के दौरान जब लोग अपनों से दूरी बना रहे थे, तब संघ के कार्यकर्ताओं ने कई कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार एवं शवदाह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर मानव सेवा का परिचय दिया था।                संघ लगातार ब्राह्मण समाज के हक, अधिकार एवं सम्मान के लिए संघर्षरत रहा है। संगठन ने अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर लौहनगरी में एक नई पहचान कायम की है। इसके साथ ही भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकालकर समाज में धार्मिक चेतना एवं आस्था को मजबूत करने का कार्य भी किया है।                                                                 ब्राह्मण युवा शक्ति संघ केवल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले ब्राह्मण सेनानियों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रमों में भोजन एवं फल वितरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता रहा है। इसके अतिरिक्त संगठन ने कई गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता कर समाज में विश्वास एवं सेवा की भावना को मजबूत किया है।                                                            संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र में शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया है। इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक करने एवं देश के प्रति समर्पित शहीद किशन दुबे के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अभियान भी चलाया जाएगा।                                           संघ ने समाज के सभी बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों से आगामी चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment