Home » Indian Railway: रेलवे ने बदला प्लान, गोमो से बक्सर के बीच चलेगी नई ट्रेन

Indian Railway: रेलवे ने बदला प्लान, गोमो से बक्सर के बीच चलेगी नई ट्रेन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : रेलवे ने गोमो से बक्सर के बीच नई ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले योजना थी कि धनबाद से बक्सर तक सीधी ट्रेन चलाई जाए, लेकिन ट्रेनों के बढ़ते दबाव के कारण अब रूट में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, नई ट्रेन गोमो स्टेशन से बक्सर के लिए चलाई जाएगी। यात्रियों को सुविधा देने के लिए इसे आसनसोल-गोमो-बरकाकाना मेमू ट्रेन से जोड़ा जाएगा। यह मेमू ट्रेन शाम 4:30 बजे आसनसोल से चलकर 6:01 बजे धनबाद और 6:50 बजे गोमो पहुंचती है।

इसके बाद यात्री आसानी से गोमो से बक्सर जाने वाली ट्रेन पकड़ सकेंगे। नई ट्रेन के रात 7:30 से 8:00 बजे के बीच खुलने की संभावना है।

वापसी के लिए भी बनेगा कनेक्शन

रेलवे वापसी के लिए भी इसी तरह का कनेक्शन तैयार कर रहा है। बक्सर से ट्रेन रात में खुलेगी और सुबह गोमो पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को धनबाद आने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन मिलेगी। धनबाद से बक्सर के लिए सीधी ट्रेन की मांग काफी समय से की जा रही थी। स्थानीय सांसदों ने भी इस मांग को रेल मंत्रालय तक पहुंचाया है। हालांकि, फिलहाल सीधे धनबाद से ट्रेन चलाने के बजाय गोमो से शुरुआत करने की योजना बनाई गई है।

कोचिंग डिपो पर बढ़ा दबाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, धनबाद में हाल के दिनों में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे कोचिंग डिपो पर काफी दबाव बढ़ गया है और ट्रेनों के रखरखाव में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है कि नई ट्रेन गोमो से चलाई जाए। इससे संचालन आसान होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Read Also: http://KVS Admission 2026: अभिभावकों का इंतजार खत्म, कल आएगा बाल वाटिका रिजल्ट, Class 1 की लिस्ट 9 अप्रैल को

Related Articles

Leave a Comment