चाईबासा : कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बीएलए-2 का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। यह बातें रविवार को नोवामुंडी प्रखंड के आदिवासी एसोसिएशन में BLA 2 से सम्बंधित आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। देवगम ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में BLA-2 को लेकर झामुमो जिला समिति सक्रिय है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बीएलए-2 से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं कार्यकर्ता: जिला अध्यक्ष
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। BLA-2 क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने, जनसमस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आम जनता के साथ सतत संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बीएलए-2 के माध्यम से मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा।
मतदाताओं से करें संपर्क, समय पर पूरी करें अपनी जिम्मेदारियां
पार्टी नेताओं ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाताओं से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। झामुमो जिला समिति के सचिव राहुल आदित्य ने कहा कि बीएलए-2 का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करें।
बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर दिया बल
बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया तथा आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, अशोक दास, झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंकू, अमीर अंसारी, नितेश कुमार करुवा,मनोज लागुरी, अलोक अजय टोपनो, जयराम उपाध्याय, नौशाद अख्तर, सवर कुमार पान, सोनू हरिवंश , सन्यासी राम,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव अलोक अजय टोपनो ने किया।

