Home » Palamu News: पलामू में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Palamu News: पलामू में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताते हैं कि दिलीप पाठक के घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद समेत लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चैनपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read Also: http://Indian Railway: कभी मवेश तो कभी चेन पुलिंग से ट्रेन परिचालन पर लग रहा ब्रेक; सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रेलवे ने उठाए ये कदम

Related Articles

Leave a Comment