Home » Jharkhand Education News: राज्य में भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:00 से 11:30 तक चलेंगी कक्षा 8 तक की कक्षाएं

Jharkhand Education News: राज्य में भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:00 से 11:30 तक चलेंगी कक्षा 8 तक की कक्षाएं

आदेश सोमवार को सभी जिलों में भेज दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 7:00 बजे स्कूल पहुंचेंगे और दोपहर बाद 1:00 बजे तक स्कूल में रहेंगे। इस दौरान गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand School Timings
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में भीषण गर्मी के चलते सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कर दी गई हैं। वहीं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक संचालित की जाएंगी। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

यह आदेश विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने जारी किया है। आदेश सोमवार को सभी जिलों में भेज दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 7:00 बजे स्कूल पहुंचेंगे और दोपहर बाद 1:00 बजे तक स्कूल में रहेंगे। इस दौरान गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

सरकार का यह आदेश 21 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। यानी मंगलवार से सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) और निजी विद्यालयों में स्कूल का टाइमिंग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार होगा।

गौरतलब है कि झारखंड के सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे लेकर अभिभावक संघ ने सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया था और सरकार को ज्ञापन भेज कर मांग की थी कि स्कूलों का समय बदल दिया जाए। जमशेदपुर में निजी विद्यालय पहले ही स्कूलों का समय बदल चुके हैं।

Read also JPSC Exam: 7 अंक वाले क्वेश्चन बुकलेट को दर्ज करने के लिए दिए 6 बाॅक्स वाले अटेंडेंस पेपर, उलझे अभ्यर्थी

Related Articles

Leave a Comment