Home » Jamshedpur News: टाटानगर रेल यात्रियों के लिए राहत: 22 अप्रैल से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Jamshedpur News: टाटानगर रेल यात्रियों के लिए राहत: 22 अप्रैल से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

ये ट्रेनें 22 से 30 अप्रैल के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी ऑन-डिमांड समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें 22 से 30 अप्रैल के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। खासतौर पर चक्रधरपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इनका ठहराव होगा।

समर स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल

1. रायपुर-खड़गपुर-रायपुर समर स्पेशल (08749/08750)

* 08749 (अप): 23 अप्रैल को रायपुर से दोपहर 01:10 बजे प्रस्थान, रात 09:10 बजे टाटानगर, फिर 01:30 बजे खड़गपुर पहुंचती है।

* 08750 (डाउन): 24 अप्रैल को खड़गपुर से सुबह 04:30 बजे, 06:30 बजे टाटानगर, शाम 05:15 बजे रायपुर।

2. बिलासपुर-शालीमार-बिलासपुर स्पेशल (08257/08258) (दो फेरे)

* 08257 (अप): 25 व 26 अप्रैल को रात 12:45 बजे बिलासपुर से, सुबह 08:00 बजे टाटानगर, दोपहर 01:13 बजे शालीमार।

* 08258 (डाउन): शालीमार से शाम 05:45 बजे, रात 09:55 बजे टाटानगर, अगली सुबह 07:30 बजे बिलासपुर।

3. संबलपुर-शालीमार-संबलपुर स्पेशल (08303/08304)

* 08303 (अप): 22 व 28 अप्रैल को शाम 06:45 बजे संबलपुर से, रात 11:15 बजे टाटानगर, सुबह 05:00 बजे शालीमार।

* 08304 (डाउन): 23 व 29 अप्रैल को शाम 07:30 बजे शालीमार से, रात 11:40 बजे टाटानगर, सुबह 06:30 बजे संबलपुर।

4. दुर्ग-शालीमार-दुर्ग स्पेशल (08745/08746)

* 08745 (अप): 29 अप्रैल को रात 09:45 बजे दुर्ग से, सुबह 08:00 बजे टाटानगर, दोपहर 01:45 बजे शालीमार।

* 08746 (डाउन): 30 अप्रैल को शाम 05:45 बजे शालीमार से, रात 09:55 बजे टाटानगर, 01 मई सुबह 11:15 बजे दुर्ग।

5. खड़गपुर-पुणे स्पेशल (02837)

* 21 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे खड़गपुर से प्रस्थान, 11:55 बजे टाटानगर, अगले दिन शाम 05:30 बजे पुणे पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारीयात्रियों के लिए इन सभी स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो चुका है। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे काउंटर के माध्यम से की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment