Jamshedpur : झारखंड स्थित जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को देर रात एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी ने तब अचानक खतरे का रूप ले लिया, जब सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बारात में शामिल लोग धूमधाम से आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी गाड़ी पर जा गिरी, जिससे स्कॉर्पियो में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में वाहन धू-धू कर जलने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारातियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाल्टियों से पानी डालकर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसकी वजह से यह घटना हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती थी।
Read Also: Jamshedpur Crime: आजादनगर में थाने से महज 50 मीटर दूर चाकूबाजी, 4 घायल, दो की हालत गंभीर

