बोकारो : चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आपसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी। इस हत्या के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने इस
आरोपितों ने महिला की हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जुटाए सुराग
23 अप्रैल को जमुनिया नदी में एक बोरे में बंद महिला का शव मिला था। इसके बाद चन्द्रपुरा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुराग जुटाए।
जांच के दौरान पता चला कि चास थाना क्षेत्र से 20 अप्रैल को एक महिला लापता हुई थी। बाद में शव की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके परिवार ने की।
पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपितों को भी पकड़ा गया।

