Home » RANCHI NEWS: राज्यसभा चुनाव-2026: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी हलचल, जानें क्या संकेत दिया प्रदेश प्रभारी ने

RANCHI NEWS: राज्यसभा चुनाव-2026: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी हलचल, जानें क्या संकेत दिया प्रदेश प्रभारी ने

जिलाध्यक्षों की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कई मुद्दों पर की चर्चा

by Vivek Sharma
CONGRESS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में राज्यसभा चुनाव-02026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य से राज्यसभा की छह सीटें हैं, जिनमें हर दो साल पर दो सीटों के लिए चुनाव होता है। इस बार एक सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद से खाली है, जबकि भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। ऐसे में दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने जिलाध्यक्षों की सोमवार को हुई बैठक में ये संकेत दिया है कि उनकी पार्टी भी एक सीट पर दावा पेश करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस एक सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारने की कोशिश करेगी, हालांकि गठबंधन में गिव एंड टेक की स्थिति भी अहम होगी।

विधानसभा में संख्या बल की बात करें तो 81 सदस्यीय सदन में झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और सीपीआई (माले) के 2 विधायक हैं। इस तरह इंडिया ब्लॉक के पास कुल 56 विधायक हैं, जो दोनों सीटों पर जीत के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 28 वोट (27+1) की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या झामुमो, जो गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है कांग्रेस के साथ एक-एक सीट साझा करेगी या दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेगी। झामुमो के नेताओं की ओर से दोनों सीटों पर दावा जताया गया है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को लेना है।

जिलाध्यक्षों को दिया टास्क

कांग्रेस जिला अध्यक्षों को बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू ने टास्क दिया है। जिन जिलों में अब तक पार्टी की कमेटियां गठित नहीं हो सकी हैं, वहां जल्द गठन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला पदाधिकारियों को विधानसभा, प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जिला अध्यक्षों के कार्यों को सुव्यवस्थित करने के लिए जल्द ही एक कैलेंडर जारी करने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बीएलए की नियुक्ति में हो रही देरी उचित नहीं है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिला अध्यक्ष जनहित के मुद्दों पर मुखर रहें और जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेश प्रभारी ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश कमेटी का गठन भी जल्द ही किया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

READ ALSO: RANCHI RPF NEWS: आरपीएफ ने तीन नाबालिग बच्चों को किया रेस्क्यू, जानें कहां के रहने वाले है बच्चे 

Related Articles