Home » RANCHI NEWS: नमो स्टॉल का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया वितरण, जानें क्या कहा 

RANCHI NEWS: नमो स्टॉल का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया वितरण, जानें क्या कहा 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में फुटपाथ पर फल और सब्जी बेचने वाले छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से नमो स्टॉल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू इस अभियान के तहत पहले चरण में पांच फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निःशुल्क स्टॉल और तौलने की मशीन प्रदान की गई।

स्टॉल मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने स्टॉल वितरित करते हुए कहा कि संजय सेठ एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं, जो गरीबों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल फुटपाथ विक्रेताओं के जीवन को आसान बनाएगी।

संजय सेठ ने बताया कि प्रत्येक स्टॉल की लागत लगभग 50 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले शहरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सशक्त होना शहर के विकास के लिए जरूरी है। आने वाले समय में रांची के विभिन्न इलाकों में और अधिक स्टॉल वितरित किए जाएंगे। पहले चरण में मेट्रो गली, मधुकम चौक, कटहल मोड़, चुटिया और करमटोली चौक के पांच विक्रेताओं को स्टॉल दिया गया। यह पहल शहर को स्वच्छ रखने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मददगार साबित होगी।

Related Articles

Leave a Comment