Home » Jamshedpur Crime : कदमा में महिला के गले से सरे आम चेन छीन कर भागे बदमाश सीसीटीवी में कैद, FIR दर्ज

Jamshedpur Crime : कदमा में महिला के गले से सरे आम चेन छीन कर भागे बदमाश सीसीटीवी में कैद, FIR दर्ज

आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस, पुलिस की पकड़ से बाहर हैं बदमाश

by Mujtaba Haider Rizvi
kadma chain snatching jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अनीता चौधरी नामक महिला की गले से चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देते देखे जा रहे हैं। यह दोनों स्कूटी सवार पहले एक सड़क की तरफ मुड़ गए थे।

महिला के पति ने की थी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश

बाद में फिर फौरन वापस आए। स्कूटी पर जो बदमाश पीछे बैठा था वह आगे जाकर स्कूटी चलाने लगता है। और दूसरा बदमाश पीछे बैठ जाता है। इसके बाद दोनों बदमाशों ने महिला का पीछा किया और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। जैसे ही दोनों बदमाश घटना को अंजाम देते हैं वैसे ही महिला आगे चल रहे अपने पति जेपी चौधरी को मामले की जानकारी देती है। जेपी चौधरी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। वह बदमाशों के पीछे दौड़े। लेकिन, बदमाश स्कूटी से निकल भागने में कामयाब हो गए। कदमा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Read also Jamshedpur News : धतकीडीह में बदमाशों ने गामा होटल पर की हवाई फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Comment