Home » RANCHI NEWS: झूठे वादों को मुद्दा बनाकर हेमंत सरकार को घेरेगी भाजपा, जानें क्या है पूरा प्लान

RANCHI NEWS: झूठे वादों को मुद्दा बनाकर हेमंत सरकार को घेरेगी भाजपा, जानें क्या है पूरा प्लान

सरकार केवल घोषणाएं करने में माहिर, धरातल पर नहीं दिख रहा कुछ

by Vivek Sharma
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: भाजपा ने हेमंत सरकार को उसके वादों और दावों के आधार पर घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, किसानों की समस्याएं, सरकार की वादाखिलाफी और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के किसी भी वादे और दावे पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं करने में माहिर है, जबकि धरातल पर उनके वादों का कोई असर दिखाई नहीं देता। मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी की मंडल, जिला और कोर ग्रुप की बैठकें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। इन्हीं बैठकों से मिले सुझावों और मुद्दों के आधार पर भाजपा अब राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि सरकार द्वारा घोषित 3200 प्रति क्विंटल एमएसपी का लाभ भी किसानों तक नहीं पहुंच पाया है। स्थानीय स्तर पर प्रखंडों में जनता की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में एकदिवसीय धरना देने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए पुराने वादों को पूरा कराने के लिए जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, भानु प्रताप शाही समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment