Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार की सुबह एमजीएम थाना क्षेत्र के बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री के बाहर कंटेनर में रस्सी के सहारे लटक कर ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव शीतगृह में रख दिया गया है।
जिस ड्राइवर ने फांसी लगाई है उसका नाम हवा सिंह यादव है। उसकी उसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। हवा सिंह यादव राजस्थान के अलवर जिला के मुंडावर थाना क्षेत्र के बालूबस गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि उसने कंटेनर में ऊपर लगे पाइप के सहारे रस्सी का फंदा बनाया और फिर फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक हेडफोन और मोबाइल भी बरामद किया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि लगता है कि ड्राइवर फोन पर किसी से बात कर रहा था और इसी दौरान वह टेंशन में आ गया। गुस्से में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
सालगाझुड़ी में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी फाटक के पास रविवार की देर शाम एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक प्रधान हेंब्रम की मौत हो गई। प्रधान हेंब्रम बावनगोड़ा का रहने वाला था। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी अचानक मालगाड़ी आ गई और प्रधान हेंब्रम मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बताते हैं कि मृतक 52 घोड़ा का रहने वाला था यहां वह किराए पर रहता था उसके दो बच्चे हैं प्रधानमंत्री मूल रूप से चाकुड़िया का रहने वाला था और वह कमाने के लिए जमशेदपुर आया था और यहां किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था प्रधानमंत्री की मौत पर परिजनों में करोड़ कर बुरा हाल है।
Read also Jamshedpur Fire: मानगो में किसी ने तीन बसों में लगाई आग, दो बसें जल कर राख

