Home » Chaibasa News : तरूण कुमार के तबादले के बाद हीरालाल महतो बने चाईबासा सदर थाना प्रभारी, कहा- अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं

Chaibasa News : तरूण कुमार के तबादले के बाद हीरालाल महतो बने चाईबासा सदर थाना प्रभारी, कहा- अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना में नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार का रांची तबादला होने के बाद उनके स्थान पर हीरा लाल महतो को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। हीरा लाल महतो ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी हीरा लाल महतो ने कहा कि उन्हें हर समाज के लोगों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां सभी समाज के लोग मिलजुल कर रहते हैं, वहां विधि व्यवस्था भी ठीक रहती है। जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। नए थाना प्रभारी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आपराधिक छवि के लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हीरा लाल महतो ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में जुआ, शराब, लॉटरी या किसी भी तरह का अवैध कारोबार नहीं चलाने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते ही तुरंत सीधी कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से भी अपील की गई कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध धंधा या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। नाम गुप्त रखा जाएगा। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि सदर थाना क्षेत्र में कानून का राज कायम रखने और लोगों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठाएगी।

Read Also- Jamshedpur News : SBI एटीएम गार्डों का हंगामा, नई एजेंसी पर पुराने गार्डों को हटाने और महिला गार्ड से मारपीट का आरोप

Related Articles

Leave a Comment