Jamshedpur : सिलिकोसिस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों और इस बीमारी से मृत लोगों के आश्रितों के लिए मेडिकल बोर्ड की जांच अब 28 मई को होगी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित कर दी गई है।
अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, पहले यह जांच 06 मई 2026 को निर्धारित थी, लेकिन संबंधित व्यक्तियों की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब मेडिकल बोर्ड की बैठक 28 मई 2026 को दोपहर 1 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी।
प्रशासन ने सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों और मृतक आश्रितों से अपील की है कि वे तय तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में भाग लें, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके।

