Home » Jamshedpur News: गोविंदपुर में जलापूर्ति ठप होने से डेढ़ लाख लोगों में हाहाकार, पानी की टंकी पर विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur News: गोविंदपुर में जलापूर्ति ठप होने से डेढ़ लाख लोगों में हाहाकार, पानी की टंकी पर विरोध प्रदर्शन

आंधी के चलते टूट गया है इलेक्ट्रिक का तार, लापरवाह बना हुआ है बिजली विभाग

by Mujtaba Haider Rizvi
govindpur water plant jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर में वाटर प्लांट 48 घंटे से ठप है। वाटर प्लांट से पानी नहीं आने की वजह से आसपास की 21 पंचायतों के लगभग 22 000 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लगभग डेढ़ लाख की आबादी बूंद बूंद पानी को तरस रही है। इसके विरोध में इलाके के लोगों ने मंगलवार को विरोध का बिगुल फूंक दिया।

जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने गोविंदपुर पानी टंकी पर प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन वाटर प्लांट का संचालन ठीक से नहीं कर पा रहा है। इसी वजह से आए दिन जलापूर्ति ठप हो जाती है। बताया जा रहा है कि बिजली का तार टूट गया है। लेकिन बिजली विभाग इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है। इसी के चलते वाटर प्लांट नहीं चल पा रहा है।

जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने बताया कि 48 घंटे से जलापूर्ति नहीं हो रही है। बिजली आपूर्ति के चलते ऐसा हो रहा है। उनका कहना है कि अगर बिजली आपूर्ति में कहीं फाल्ट है तो उसे फौरन ठीक किया जाना चाहिए था। अभी तक मरम्मत का कोई काम शुरू नहीं किया गया। लोगों का आरोप है की बिजली विभाग लापरवाही बरत रहा है।

जनता को पानी कैसे मिलेगा इस बारे में किसी को चिंता नहीं है। जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने बताया कि अगर शाम तक जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो बुधवार को अन्ना चौक जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा।

वर्जन

जलापूर्ति प्लांट से पानी नहीं आ रहा है। यह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का फाल्ट नहीं है। बिजली का तार टूट गया है। इसके चलते वाटर प्लांट को बिजली नहीं मिल रही है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की गई है। आज शाम तक समस्या दूर हो जाएगी।

सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल

Related Articles

Leave a Comment