Ghatshila : धालभूमगढ़ के आमदा घोषड़ा गांव में शनिवार को एक युवती हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवती को उातरने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
युवती घासीडीह टोला की रहने वाली बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवती टावर पर ही मौजूद है। उसने टावर पर चढ़ने का कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल एवं एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन की प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है। उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आ पाएगी।
Read Also- Chaibasa News : मझगांव में शौच को निकले युवक पर भालू का हमला, हालत गंभीर

