Home » Jamshedpur News : बेलाजुड़ी पीएचसी में बनेगा जेरियाट्रिक केयर सेंटर, वृद्धजनों को मिलेगी समर्पित स्वास्थ्य व देखभाल सुविधा

Jamshedpur News : बेलाजुड़ी पीएचसी में बनेगा जेरियाट्रिक केयर सेंटर, वृद्धजनों को मिलेगी समर्पित स्वास्थ्य व देखभाल सुविधा

Jamshedpur News : प्रशासन के अनुसार इस पहल का मकसद उपलब्ध सरकारी अवसंरचना का बेहतर उपयोग करते हुए जिले के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित और व्यवस्थित स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Geriatric Care Center at Belajuri PHC in Jamshedpur for elderly healthcare services
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बेलाजुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन में जल्द ही जेरियाट्रिक (वृद्धजन) केयर सेंटर संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की उपस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय और हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत बेलाजुड़ी पीएचसी भवन के प्रथम तल का उपयोग हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा वृद्धजनों की देखभाल, पुनर्वास और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। वहीं भवन का भूतल पहले की तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करता रहेगा।

प्रशासन के अनुसार इस पहल का मकसद उपलब्ध सरकारी अवसंरचना का बेहतर उपयोग करते हुए जिले के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित और व्यवस्थित स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जेरियाट्रिक केयर सेंटर शुरू होने से वृद्धजनों को एक ही स्थान पर देखभाल, स्वास्थ्य परामर्श और पुनर्वास जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह पूरी तरह गैर-वित्तीय (नॉन-फाइनेंशियल) समझौता है। केंद्र के संचालन और रखरखाव से जुड़े सभी खर्च हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा वहन किए जाएंगे। एमओयू के अनुसार भवन हस्तांतरण की तिथि से नौ माह के भीतर केंद्र को पूरी तरह संचालित करना अनिवार्य होगा।

यह समझौता प्रारंभिक तौर पर तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। आवश्यकता और आपसी सहमति के आधार पर इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल जिले में वृद्धजन कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Read Also: Jamshedpur News : आम उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में 6 जून आम महोत्सव

Related Articles

Leave a Comment