Home » BJP National President : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

BJP National President : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस दौरे के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, सुशासन, जनकल्याण, अंत्योदय तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर चर्चा हुई

by Rajeshwar Pandey
BJP National President
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड प्रवास के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी गई।

संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायी रहा। इस दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, सुशासन, जनकल्याण, अंत्योदय तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

स्वागत के इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी तथा मधु कोड़ा उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विकसित झारखंड का लिया संकल्प

उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने विकसित झारखंड और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल

राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड दौरा संगठन को नई गति और नई दिशा देगा। उनके संबोधन और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सशक्त हुआ है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी योजनाओं को गति मिलेगी।

Read Also- Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूम मचाएगा पूर्वी सिंहभूम का आम, जमशेदपुर के मैंगो फेस्टिवल में डीसी ने जिले के आम का किया नामकरण 

Related Articles

Leave a Comment