Home » Chaibasa News: नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंत्रियों से की मुलाकात, पेयजल और विभागीय योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का किया आग्रह

Chaibasa News: नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंत्रियों से की मुलाकात, पेयजल और विभागीय योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का किया आग्रह

मंत्री योगेंद्र प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढाएं जाने का दिया आश्वासन।

by Rajeshwar Pandey
Sunny Uraon Meets Jharkhand Ministers
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंगलवार को झारखंड सरकार के दो मंत्रियों से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं।

पेयजल मंत्री से जल संकट पर चर्चा

मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर में बढ़ती आबादी के अनुसार जलापूर्ति व्यवस्था का विस्तार जरूरी है। गर्मी में कई इलाकों में पेयजल की समस्या रहती है। उन्होंने नियमित पेयजल आपूर्ति, नई पाइपलाइन बिछाने, पुराने तंत्र के रखरखाव और जल संकट वाले क्षेत्रों में विशेष पहल की मांग रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और विभागीय योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह भी किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आश्वासन दिया कि चक्रधरपुर की जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभाग जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी नागरिकों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा

इसके बाद सन्नी उरांव ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

राज्यसभा प्रत्याशी से भी मिले

मौके पर इंडिया गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा से भी सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान प्रकाश महतो भी उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि दोनों मंत्रियों के साथ वार्ता सकारात्मक रही। उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार के सहयोग से चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जल्द योजनाओं पर कार्रवाई शुरू करेंगे जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Read Also: Dhanbad News: टुंडी में जंगली हाथियों का आतंक जारी, दो घर ध्वस्त कर अनाज चट कर गए हाथी

Related Articles

Leave a Comment