Home » Chaibasa Crime News: एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, नक्सलियों और तस्करों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Chaibasa Crime News: एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, नक्सलियों और तस्करों पर होगी बड़ी कार्रवाई

जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसी जाए- एसपी

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Crime Meeting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चर्चा हुई।

अफीम, पोस्तो, डोडा और अवैध शराब पर सख्ती

एसपी अमित रेणु ने सभी थाना प्रभारियों को अफीम, पोस्तो, डोडा और अवैध देसी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसी जाए।

नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने पर जोर

बैठक में सारंडा जंगल में सक्रिय नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया।

लंबित मामलों के निष्पादन पर चर्चा

एसपी ने न्यायालय और थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुराने मामलों की समीक्षा कर जल्द चार्जशीट दाखिल करें और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

एसपी ने आपसी समन्वय से काम करने के दिए निर्देश

बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया।

Read Also: Chaibasa News : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा एवं जागृति शाखा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, नई टीम ने ली शपथ 

Related Articles

Leave a Comment