Home » Jharkhand Rural Road: ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार, 700 से अधिक टेंडर की प्रक्रिया पूरी

Jharkhand Rural Road: ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्तार, 700 से अधिक टेंडर की प्रक्रिया पूरी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण योजनाओं के टेंडरों के निपटारे में तेजी लाई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 793 टेंडरों की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनमें से अब तक करीब 735 टेंडरों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष टेंडरों का निपटारा भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विभाग ने राज्य में छोटी और बड़ी दोनों तरह की सड़क परियोजनाएं ली हैं। इनमें सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं, जिनके टेंडर लगभग पूरे हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन योजनाओं पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन और जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जर्जर और पुरानी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य भी चल रहा है। विभाग ने सभी नई सड़कों की पांच वर्षों तक गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि ग्रामीणों को टिकाऊ और बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

Read Also- TAX : पुराने बकाया टैक्स मामलों के निपटारे के लिए नया अधिनियम लाएगी सरकार, आम लोगों और व्यापारियों से मांगे सुझाव

Related Articles