Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील कर्मियों का हुआ वेज रिवीजन, प्रबंधन और यूनियन के बीच सात वर्षों की अवधि के लिए हुआ समझौता

Jamshedpur News : टाटा स्टील कर्मियों का हुआ वेज रिवीजन, प्रबंधन और यूनियन के बीच सात वर्षों की अवधि के लिए हुआ समझौता

Jamshedpur News : पहली बार एनपीएस के लिए वेतन से प्रतिमाह 1000 रूपये की कटौती का भी प्रावधान किया गया है।

by Arvind Shrivastava
Tata Steel Workers Wage Revision Agreement Signed for Seven Years
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता पर आखिरकार बुधवार की शाम प्रबंधन और यूनियन के बीच हस्ताक्षर हो गया। यह समझौता सात वर्षों की अवधि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक के लिए किया गया है। ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत एमजीबी मिला है। जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में एमजीबी और फिटमेंट की वजह से न्यूनतम 16111 रुपए और अधिकतम 17944 रुपए की वृद्धि हुई है। जबकि ओएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 18116 रूपये और अधिकतम 28414 रूपये की वृद्धि हुई है। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू को यथावत 3 रूपये प्रति प्वाइंट वैल्यू ही रखा गया है।

पहली बार एनपीएस के लिए वेतन से प्रतिमाह 1000 रूपये की कटौती का भी प्रावधान किया गया है। समझौते के मुताबिक एनएस ग्रेड को बदला हुआ एफडीए 1-1-2025 के बाद शामिल होने वाले नए कर्मचारियों को रु. 500/- प्रति माह के हिसाब से मिलता रहेगा।

इन भत्तों में बढ़ोतरी

(कॉमन भत्तों में कुल बढ़ोतरी रु. 3225/- प्रति माह) एक्टिंग अलाउंस व्हीकल मेंटेनेंस अलाउंस (बढ़ोतरी की रेंज- रु. 75/- से रु. 80/- प्रति माह) यूटिलिटी अलाउंस (रु. 550/- से रु. 800/- प्रति माह) नाइट शिफ्ट अलाउंस (रु. 160/- से रु. 225/-) एजुकेशन अलाउंस (रु. 600/- से रु. 1000/-) मोबाइल और इंटरनेट अलाउंस (रु. 300/- से रु. 400/-) पर्सनल अलाउंस (रु. 500/- से रु. 725/-) सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड से जुड़े अलाउंस नर्सिंग स्टाफ के लिए लॉन्ड्री अलाउंस इनके लिए स्पेशल अलाउंस एसएनटीआई में सीनियर इंस्ट्रक्टर/इंस्ट्रक्टर स्थानीय अदालत/सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों के लिए यात्रा-भत्ता भी शामिल है।

Read Also: Jamshedpur News : पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा ज्यादा होने के चलते जमशेदपुर के कई पंप बंद

Related Articles

Leave a Comment