Home » Jamshedpur Muharram: नारों की गूंज के बीच मुहर्रम की दसवीं को गोलमुरी में निकला अखाड़ा का जुलूस निकला, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

Jamshedpur Muharram: नारों की गूंज के बीच मुहर्रम की दसवीं को गोलमुरी में निकला अखाड़ा का जुलूस निकला, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

जुलूस के दौरान राहगीरों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए जगह-जगह भव्य लंगर एवं शरबत की व्यवस्था की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मुहर्रम की दसवीं के अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा कमेटी की ओर से शनिवार शाम गोलमुरी इमामबाड़ा से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अखाड़े के खिलाड़ियों ने पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

जुलूस के दौरान राहगीरों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए जगह-जगह भव्य लंगर एवं शरबत की व्यवस्था की गई। पूरा अखाड़ा गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ रक्षा दल झारखंड के उपाध्यक्ष राजू गिरी, कपाली के डिप्टी मेयर मोहम्मद शाबान सिंटू, सिटी डीएसपी, गोलमुरी थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में गोलमुरी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष शाही आदिल, लाइसेंस होल्डर मुन्ना इब्राहिम, महासचिव अब्दुल अजीज, तैय्यब खान, फैयाज अहमद, मोहम्मद तैय्यब, फिरोज आलम, मोहम्मद खतीब, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शमशाद सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मुहर्रम के इस आयोजन में सभी धर्मों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जो क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना।

Read also – Jamshedpur Muharram: साकची में सकुशल संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने जताया पुलिस अधिकारियों का आभार

Related Articles

Leave a Comment