Home » Employees Federation : मांगों को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान, शिक्षक दिवस पर होगा विरोध प्रदर्शन

Employees Federation : मांगों को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान, शिक्षक दिवस पर होगा विरोध प्रदर्शन

by Nikhil Kumar
Employees Federation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इम्प्लाइज फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आईटीआई, हेहल में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों और राज्यकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन ने कहा कि एमएसीपी, 62 वर्ष की सेवा आयु, शिशु शिक्षण भत्ता, परिवहन भत्ता, पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल और चाइल्ड केयर लीव समेत विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए प्रखंड से राज्य स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि सत्तारूढ़ दल के प्रखंड अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालकर उन्हें चुनावी घोषणापत्र की याद दिलाई जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों के कथित आर्थिक और मानसिक शोषण के विरोध में शिक्षक दिवस पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
बै
ठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल और चाइल्ड केयर लीव से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के सचिव, मुख्य सचिव और मंत्रियों से मुलाकात की जाएगी। इसके साथ ही संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव उज्जवल तिवारी ने किया।

Read Also- National Mango Conclave : राष्ट्रीय आम समागम में झारखंड को प्रथम स्थान, दुमका की किसान अनीता दासी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment