
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में मंगलवार 30 जून को ब्लॉक क्लोजर (काम बंद रखने) का निर्णय लिया गया है। हालांकि व्हीकल फैक्टरी और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच विभाग इससे अलग रहेंगे और वहां 30 जून को सामान्य कामकाज होगा। जबकि 26 जून 2026 के सर्कुलर के अनुसार 28 जून को काम करने के बदले प्लांट में बुधवार एक जुलाई को कम्पेनसेटरी ऑफ (बदले में छुट्टी) रहेगा।
इसके अलावा कर्मचारी गुरुवार दो जुलाई को अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे, सिवाय व्हीकल फैक्टरी और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच विभागों के कर्मचारियों के जिनके लिए दो जुलाई को भी ब्लॉक क्लोज़र रहेगा। ब्लॉक क्लोज़र से प्रभावित कर्मचारी दिन के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए अपनी प्रिविलेज लीव (अर्जित अवकाश) और या कैज़ुअल लीव (आकस्मिक अवकाश) का उपयोग करेंगे और बाकी आधे समय के लिए उन्हें कंपनी द्वारा सामान्य वेतन या मज़दूरी का भुगतान किया जाएगा। शेष सभी शर्ते पूर्व की तरह प्रभावी रहेगी।

