Home » Rajnagar Road Accident : डंपर और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

Rajnagar Road Accident : डंपर और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

Rajnagar Road Accident : घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना की पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया, तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

by Rajeshwar Pandey
Rajnagar Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास सोमवार को रात करीब 12.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक डंपर और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पीछे से आ रहे दो अन्य भारी वाहन भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर, इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। ट्रेलर चालक की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि डंपर चालक को बेहद गंभीर हालत में चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए। इस घटना में दोनों ट्रेलर चालक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मात्र कुछ ही मिनटों के भीतर कुल चार भारी वाहन इस हादसे का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना की पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया, तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने एक बार फिर एनएच-220 को फोरलेन (चार लेन) बनाने की मांग तेज कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि संकरी सड़क होने के कारण इस व्यस्त मार्ग पर आए दिन ऐसी जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि इस मार्ग का जल्द से जल्द चौड़ीकरण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read Also: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा: दूसरे छात्र का शव भी मिला, दो परिवारों में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Comment