Home » Palamu Accident: सड़क किनारे खड़े टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल,सड़क जाम

Palamu Accident: सड़क किनारे खड़े टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल,सड़क जाम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे एक टेंपो खड़ा था। इसमें तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में बैठे पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई।

​स्थानीय लोगों ने की मदद, पहुंचाया अस्पताल

​राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 60 साल के बुजुर्ग बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु लपेया गांव के रहने वाले हैं।

​​डॉक्टरों ने घायलों में शामिल 45 वर्षीय कलावती देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, बाकी घायल नन्हकी देवी 40 वर्ष, अंजलि कुमारी 3 वर्ष और परमशीला देवी 24 वर्ष का इलाज हुसैनाबाद अस्पताल में ही रहा है।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

​घटना की जानकारी मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों गाड़ियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी छानबीन की जा रही है। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ कुकही मोड़ के पास हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश कर रही है।

Read Also: Jharkhand Crime: पत्नी के प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुला राज, पति का कटा सिर जंगल से बरामद

Related Articles

Leave a Comment