Home » JSSC Exam : JSSC परीक्षा 19 जुलाई को, जिले के 93 केंद्रों पर 40,277 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, हर प्रश्नपत्र पर होगा डिजिटल बारकोड

JSSC Exam : JSSC परीक्षा 19 जुलाई को, जिले के 93 केंद्रों पर 40,277 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, हर प्रश्नपत्र पर होगा डिजिटल बारकोड

JSSC Exam :आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार इस बार प्रत्येक प्रश्नपत्र पर डिजिटल यूनिक बारकोड अंकित रहेगा, जिससे प्रश्नपत्रों की निगरानी और ट्रैकिंग आसान होगी।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से राज्य में वर्ग ‘ग’ और वर्ग ‘ख’ के अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए 19 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में परीक्षा के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 40,277 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और आयोग ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार इस बार प्रत्येक प्रश्नपत्र पर डिजिटल यूनिक बारकोड अंकित रहेगा, जिससे प्रश्नपत्रों की निगरानी और ट्रैकिंग आसान होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की गई है, जो सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखेगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले अपनी निर्धारित सीट पर पहुंचकर बैठना अनिवार्य होगा। परीक्षा समाप्त होने के तीन दिनों के भीतर प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर पांच दिनों तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर परिणाम की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सुरक्षा का रहेगा व्यापक प्रबंध

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: West Singhbhum Crime: चक्रधरपुर में चोरों का आतंक: सूने घर का ताला तोड़कर 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

Related Articles

Leave a Comment