Home » Palamu News : पारिवारिक विवाद में नाबालिग भतीजे को मारा चाकू, मौत से फैली सनसनी, आरोपी पकड़ाया

Palamu News : पारिवारिक विवाद में नाबालिग भतीजे को मारा चाकू, मौत से फैली सनसनी, आरोपी पकड़ाया

by Rakesh Pandey
Palamu Knife Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साधु बैठा के पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी अनिल बैठा ने रोशन बैठा पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद रबदा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मासूम की हत्या से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles