Home » Dimna Lake News : डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, तीन घंटे बाद शव बरामद

Dimna Lake News : डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा, तीन घंटे बाद शव बरामद

by Rakesh Pandey
Dimna Lake News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने साथियों के साथ घूमने और स्नान करने पहुंचे एक युवक के गहरे पानी में डूब जाने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से तत्काल खोज अभियान शुरू कराया। कई घंटे तक लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद डिमना लेक पर लोगों और पर्यटकों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और खोज अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

डिमना लेक में डूबे सोनारी कागलनगर निवासी आयुष कुमार (22) का शव करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों का क्या कहना है

परिजनों के अनुसार आयुष अपने छोटे भाई पियूष के साथ डिमना लेक घूमने आया था। दोनों भाइयों ने पहले लेक के किनारे तस्वीरें खिंचवाईं और उसके बाद स्नान करने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। वहीं उसका छोटा भाई पियूष सुरक्षित बाहर निकल आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिमना लेक में कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार  सुबह करीब छह बजे सभी साथी लेक में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और कुछ ही क्षणों में लापता हो गया। उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया तलाश अभियान

सूचना मिलने के तुरंत बाद बोड़ाम के थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे तक लगातार गहरे पानी में खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ाते हुए खोज अभियान को लगातार जारी रखा।

विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटमदा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद कुमार भी डिमना लेक पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चल रहे तलाशी अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों ने गहरे पानी में प्रभावी खोज के लिए शहर से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम बुलाने का निर्णय लिया, ताकि युवक की तलाश को और तेज किया जा सके।

डिमना लेक पर जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक डिमना लेक पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस को लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे खोज अभियान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी

समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और विशेषज्ञ दल की सहायता से लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

डिमना लेक में बरतें सावधानी

डिमना लेक पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन समय-समय पर लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील करता रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर जलाशयों में स्नान के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Read Also- Probation Officer : रिश्वतखोरी के आरोप में रामगढ़ की प्रोबेशन पदाधिकारी सिमरन कुमारी निलंबित

Related Articles