Home » Jamshedpur news: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में तेजी लाने को भाजपा नेता ने किया बूथों का निरीक्षण

Jamshedpur news: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में तेजी लाने को भाजपा नेता ने किया बूथों का निरीक्षण

पात्र मतदाता समय पर जमा करें अपना प्रपत्र : दिनेश कुमार

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा पार्टी के BLA-2 एवं बूथ कार्यकर्ताओं से अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने पंजाब कन्या उच्च विद्यालय, रिफ्यूजी कॉलोनी के बूथ संख्या 270, 271 एवं 273, सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती के बूथ संख्या 254, 255, 256, 257 एवं 258 तथा आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान के बूथ संख्या 266, 267, 268 एवं 269 का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दी।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है। उन्होंने पार्टी के सभी BLA-2 एवं बूथ कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जुलाई एवं 20 जुलाई को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। इन तिथियों का लाभ उठाकर सभी पात्र मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र समय पर जमा करें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।

उन्होंने यह भी बताया कि 22 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर पार्टी के BLA-2 के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की प्रगति की समीक्षा कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की रणनीति बनाई जाएगी।

दिनेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसलिए प्रत्येक जागरूक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं भी इस अभियान में सहयोग करे और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के पात्र मतदाताओं को भी समय रहते आवेदन जमा कराने के लिए प्रेरित करे।

Related Articles