Home » Jamshedpur News: मानगो में नालों की सफाई नहीं होने पर जनता ने नगर निगम कार्यालय में किया हंगामा, आपस में लड़ रहे जनप्रतिनिधि

Jamshedpur News: मानगो में नालों की सफाई नहीं होने पर जनता ने नगर निगम कार्यालय में किया हंगामा, आपस में लड़ रहे जनप्रतिनिधि

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो की हालत दिनों दिन पतली होती जा रही है। हर तरफ कचरे का अंबार है। नालों की सफाई नहीं होने से बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। नालों का गंदा पानी कई घरों में घुसने के बाद मानगो के जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 सिदरा कॉलोनी के लोगों ने मानगो नगर निगम में जमकर हंगामा किया।

लोग मानगो नगर निगम में बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक नालों की सफाई नहीं होगी। वह यहां से नहीं जाएंगे। बाद में समझा बुझा कर किसी तरह मामला शांत कराया गया। इस बीच कुछ जवान मानगो नगर निगम पहुंचे और वह जनता से दुर्व्यवहार करने लगे।

यह लोग वहां बैठे लोगों को जबरन वहां से जाने को कहने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो लोगों ने भी इसका दो टूक जवाब दिया। लोगों ने कहा कि मानगो नगर निगम सफाई नहीं करा रहा तो वह यहीं आकर बैठेंगे। लोगों का कहना है कि 4 साल से वह नालों की सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों से कह रहे हैं। लेकिन नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है।

गौरतलब है कि नगर निगम को हर साल बरसात में नालों की सफाई के लिए सरकार से पैसा आता है। लेकिन, इसका बंदर बांट कर लिया जाता है। मानगो में रोड के किनारे जो नाला है, 8-10 साल से उसकी पूरी तरह सफाई नहीं कराई गई है। हर साल बरसात से पहले मानगो रोड नंबर 14 के पास थोड़ी दूर सफाई कर दी जाती है।

क्योंकि, इस जगह असरदार लोग रहते हैं। बाकी नाल ठसाठस भरा हुआ है। बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार मामले की शिकायत मानगो नगर निगम से की गई। लेकिन मानगो नगर निगम के अधिकारी जनता की बात नहीं सुनते। यहां तक की लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता से भी शिकायत की। पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने कृष्ण कुमार को फोन कर नाले की सफाई के लिए कहा। लेकिन, इसके बावजूद नाले की सफाई नहीं कराई गई। सांसद विधायक को मानगो में साफ सफाई की चिंता नहीं है। ठेकेदारी को लेकर सियासत चल रही है। लोगों को उम्मीद थी कि मेयर का चुनाव होने के बाद साफ सफाई के काम में ईमानदारी बरती जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मेयर व पार्षद सब अपने-अपने लिए लड़ रहे हैं। धरना प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जनप्रतिनिधि एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। लेकिन जनहित की बात करता कोई नहीं दिख रहा है।

Related Articles