Home » Lohardaga Murder : लोहरदगा में सरेआम व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Lohardaga Murder : लोहरदगा में सरेआम व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Lohardaga Murder : बताया जा रहा है कि दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान में पहुंचे और उन्होंने सीधे शुभम कुमार को गोली मार दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अपराधियों ने फिर एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के पतरटोली में प्रिया स्टोर नामक एक स्टेशनरी दुकान में अपराधियों ने घुसकर दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद का पुत्र शुभम कुमार है। सुनील प्रसाद और उनका परिवार फ़िलहाल शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ में घर बना कर रहते हैं।

शुभम ने पतराटोली में अनिल साहू के मकान में किराए में कमरा लेकर दुकान खोल रखी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान में पहुंचे और उन्होंने सीधे शुभम कुमार को गोली मार दी। इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल शुभम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के पावरगंज चौक को जाम कर दिया है।

खत्री ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश करने वाले बदमाशों पर शक

लोग अपराधी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जिन अपराधियों ने शहर के अपर बाजार में खत्री ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश करने वाले अपराधियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।

Read Also: Lohardaga News : लोहरदगा में ज्वेलर्स की बहादुरी से टली 20 लाख की लूट, बदमाश का कट्टा छीनकर की नाकाम

Related Articles