Home » Seraikela Crime : कपाली में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, पहले से 10 मामले हैं दर्ज

Seraikela Crime : कपाली में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, पहले से 10 मामले हैं दर्ज

पुलिस टीम जब पुडिसिली चौक स्थित एक होटल के समीप पहुंची तो सड़क किनारे खड़ा संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुडिसिली चौक के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब पुडिसिली चौक स्थित एक होटल के समीप पहुंची तो सड़क किनारे खड़ा संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल उसका पीछा किया और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी, निवासी निर्मलनगर, सोनारी (जमशेदपुर) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कपाली ओपी थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ सोनारी थाना, घोड़ाबांधा थाना तथा कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुअनि अंशारी कच्छप तथा कपाली ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Read also – Jamshedpur News: शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 80 किलोमीटर की ‘जोहार यात्रा’ निकालेगा झामुमो, डिमना से चाकुलिया तक होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Comment