Home » Chaibasa News : कोल्हान विवि में परख ओलंपियाड के टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित

Chaibasa News : कोल्हान विवि में परख ओलंपियाड के टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित

डीसी ने कहा - शिक्षा ही सबसे बड़ा धन, अनुशासन और मेहनत से मिलेगी सफलता

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को परख ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेहनत और अनुशासन से मिलेगी कामयाबी : उपायुक्त

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं होती। अगर छात्र-छात्राएं लगातार मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, नियमित रूप से स्कूल आने, ग्रुप स्टडी अपनाने और डिजिटल संसाधनों का सही इस्तेमाल कर अपनी पढ़ाई बेहतर बनाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं भविष्य की नींव होती हैं। इसलिए सभी छात्र पूरे मन से तैयारी करें, स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखें और बेहतर रिजल्ट का लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समय का सही उपयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली चाबी हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करते हुए जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें पाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

प्रोजेक्ट चेंज से जुड़ी दी जानकारी

इस मौके पर उपायुक्त ने ‘प्रोजेक्ट चेंज’ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, नशामुक्ति, तंबाकू निषेध, खाद्य सुरक्षा, गैर-संचारी रोग, स्वच्छता, जल और पर्यावरण संरक्षण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल शोषण रोकथाम, एनीमिया, टीबी उन्मूलन, वृक्षारोपण, सीपीआर, कुपोषण, पुस्तकालय उपयोग, सरकारी शिक्षा, रोजगार, आजीविका और कौशल विकास जैसे विषयों पर छात्रों और समाज को जागरूक किया जा रहा है।

315 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में परख ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 315 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बताया गया कि अगले चरण में ओलंपियाड के शीर्ष 500 विद्यार्थियों के लिए विषयवार परीक्षा ली जाएगी, ताकि उनकी शैक्षणिक क्षमता का और बेहतर आकलन व मार्गदर्शन हो सके। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, गोपनीय उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Read Also Chaibasa News : कुमारडुंगी में दंपती हत्याकांड का पर्दाफाश, पुरानी रंजिश के कारण हुई थी दंपति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार 

Related Articles

Leave a Comment