Home » Jamshedpur News : एटक ने बनाया लीगल सेल, मजदूरों और गरीबों को मिलेगी कानूनी सहायता

Jamshedpur News : एटक ने बनाया लीगल सेल, मजदूरों और गरीबों को मिलेगी कानूनी सहायता

बैठक में लीगल सेल कार्यकारिणी का हुआ गठन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मजदूरों, शोषित एवं गरीब तबके के लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एटक (AITUC) और शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक बुधवार को बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने की, जिसमें सर्वसम्मति से एटक लीगल सेल का गठन किया गया।

गरीब और मजदूरों को न्याय दिलाने का उद्देश्य

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि लीगल सेल का गठन शोषित एवं प्रताड़ित मजदूरों के साथ-साथ गांवों में छोटे-मोटे मामलों में फंसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो ने कहा कि यह पहल समाज के प्रति अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों को निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा पर जोर

अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मजदूरों को शोषण और उत्पीड़न से बचाने तथा गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए इस लीगल सेल की आवश्यकता महसूस की गई।

एटक के कोल्हान प्रमंडल महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि चार श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद विशेषकर फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट जैसे प्रावधानों से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में श्रमिकों को कानूनी सहायता की अधिक आवश्यकता है और एटक हमेशा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि कमजोर एवं गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह लीगल सेल प्रभावी भूमिका निभाएगा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में अधिवक्ता शशि भूषण कुमार, सूरज कुमार सिंह, राजबीर भांगरा, एटक के उप महासचिव हीरा अरकने, धनंजय शुक्ला, एआईएसएफ जिला अध्यक्ष राजू समद सहित कई अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लीगल सेल की नई कमेटी

बैठक में सर्वसम्मति से लीगल सेल की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संरक्षक : वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, अम्बुज कुमार ठाकुर, हीरा अरकने, धनंजय शुक्ला

अध्यक्ष : दिलीप कुमार महतो

उपाध्यक्ष : शशि भूषण कुमार

सचिव : गिरीश कुमार सिंह

संयुक्त सचिव : सूरज कुमार सिंह

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

Related Articles