
हजारीबाग: हजारीबाग में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्री समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बरकट्ठा-चलकुशा रोड पर बरवां गांव में हुई। टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,दोपहर के वक्त दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ के पास चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके, जिससे आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सवार दूर जा गिरे। दुर्घटना में बाराडीह,चलकुशा निवासी उपेंद्र कुमार यादव पिता-बालदेव यादव(36 वर्ष),सलैयडीह,चलकुशा निवासी- रामेश्वर यादव पिता-सोना महतो (49 वर्ष) एवं रुबी कुमारी पिता-रामेश्वर यादव(18 वर्ष) शामिल हैं।
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। आनन-फानन में तीनों घायलों को उठाकर बरकट्ठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उपेंद्र यादव और रामेश्वर यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Read Also: Hazaribag News: हजारीबाग में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी में 33 गिरफ्तार

