Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हम सबका कर्तव्य

Chaibasa News : चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हम सबका कर्तव्य

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने बनमालीपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद विधायक ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक कुर्बानियों के बाद मिली है। ऐसे में देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आजादी का असली मतलब तभी सार्थक होगा, जब हम संविधान के आदर्शों का पालन करें और समाज में भाईचारा बनाए रखें।
सुखराम उरांव ने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही आने वाले कल के कर्णधार हैं। शिक्षा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़कर वे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में भारत माता की जय… और वंदे मातरम… के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, मानकी रामेश्वर बोदरा, नवमी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो के नगर अध्यक्ष मो. हुसैन, बापी दत्ता, मदन बोदरा सहित अनेक गणमान्य और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Read Also Chaibasa  News : राणी सती मंदिर की दान पेटी चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Related Articles