Home » Ghatshila News : सीएनजी टेंपो और बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय युवक घायल, एमजीएम रेफर

Ghatshila News : सीएनजी टेंपो और बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय युवक घायल, एमजीएम रेफर

by Mujtaba Haider Rizvi
Ghatshila CNG Tempo Bike Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : बड़ाजुड़ी के माटीगढ़ा के पास रविवार को सीएनजी पैसेंजर टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में 18 वर्षीय रोहित गोराई घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहित गोराई को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Read Also: Seraikela Murder Case: गम्हरिया में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment