
Jamshedpur News : जागृत महिला मंच के बैनर तले रविवार को आस्था ट्विन सिटी क्लब हाउस में सावन महोत्सव एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ममता सिंह एवं मीनू शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें करीब 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महोत्सव के दौरान रैंप वॉक, नृत्य, गीत-संगीत, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में सावन के रंग बिखेर दिए।
सावन क्वीन प्रतियोगिता में सुषमा वर्मा ने प्रथम, रिंकू सिंह ने द्वितीय और डॉली ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मनीषा, रूपा, सरिता, सुशमा, मीनू, शिल्पा, रुचि, निभा, माला, शारिका, डॉली, रिंकू, सोमा, रजनी, पिंकी, रिंकी, सोनू, नीतू, शुधा, गायत्री, रीता, मिथी, पूजा, प्रीति, सुरक्ता, नीलिमा एवं शशि समेत अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
जागृत महिला मंच का यह सावन महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का शानदार संगम रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और आयोजन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

