Home » Jamshedpur Crime: ठेला चालक को घर से घसीटकर निकाला, फिर चापड़ से हमला, 10-15 हमलावरों ने मचाया उत्पात

Jamshedpur Crime: ठेला चालक को घर से घसीटकर निकाला, फिर चापड़ से हमला, 10-15 हमलावरों ने मचाया उत्पात

पिस्तौल-चापड़ लेकर पहुंचे बदमाश, ठेला चालक पर ताबड़तोड़ वार; दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार रात हथियारबंद अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। 10 से 15 की संख्या में आए बेखौफ हमलावरों ने एक ठेला चालक, छोटू पासवान को उसके ही घर से बाहर घसीटा और चापड़ व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

​चीख-पुकार और दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, हमलावर हाथों में पिस्तौल, चापड़ और अन्य घातक हथियार लहराते हुए पहुंचे थे। अपराधियों ने घर में घुसकर छोटू पासवान को पकड़ा और सड़क पर लाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब छोटू के एक दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

​एमजीएम में जिंदगी और मौत से जंग

घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल छोटू पासवान को पहले सदर अस्पताल ले गए, लेकिन बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम (MGM) अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एक मामूली ठेला चलाने वाले पर इस तरह के जानलेवा और संगठित हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल आपसी रंजिश समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर हमलावरों की पहचान में जुट गई है।

Read Also: Hazaribagh Train Accident: हजारीबाग में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 40 मिनट रुकी रही प्रीमियम ट्रेन 

 

Related Articles

Leave a Comment