Home » Chaibasa News : द्वारपारम स्कूल भवन की हालत जर्जर, छत से गिर रहा प्लास्टर, बच्चों में दहशत

Chaibasa News : द्वारपारम स्कूल भवन की हालत जर्जर, छत से गिर रहा प्लास्टर, बच्चों में दहशत

स्कूल की छत से लगातार प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के द्वारपारम स्थित सरकारी स्कूल भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। स्कूल की छत से लगातार प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

विद्यालय भवन की छत और दीवारों पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। कई जगहों से प्लास्टर पूरी तरह उखड़ चुका है और सरिये भी दिखाई देने लगे हैं। इसी जर्जर भवन में बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब छत से पानी टपकने लगता है और क्लास रूम में पानी भर जाता है।

छत से लगातार प्लास्टर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों के अभिभावक भी इसे लेकर चिंतित हैं और अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भवन की मरम्मत को लेकर कई बार विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का निरीक्षण कराया जाए। जर्जर हिस्से की तुरंत मरम्मत कराई जाए या नया भवन बनाया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिल सके। अभिभावकों ने भी प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान करने की अपील की है।

Read Also Chaibasa News : विधायक जयराम महतो द्वारा थाना प्रभारी को धमकी देने का मामला : झारखंड पुलिस एसोसिएशन चाईबासा शाखा ने की कड़ी निंदा

Related Articles