Home » Jamshedpur Crime : उलीडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग में रंगदारी मांगने का आरोप, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : उलीडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग में रंगदारी मांगने का आरोप, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : पुलिस ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया है। 

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम बंद कराने, रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 सितंबर 2026 को हुई थी। इस संबंध में ओलीडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान घटना में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव कुमार राज उर्फ राजा सिंह, पवन कुमार उर्फ गोलू और विशाल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसे घटना में इस्तेमाल किया गया था।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  • गौरव कुमार राज उर्फ राजा सिंह, परमानंद नगर, शंकोसाई रोड नंबर-04।
  • पवन कुमार उर्फ गोलू, खड़िया बस्ती, शंकोसाई रोड नंबर-04।
  • विशाल सिंह, शंकोसाई रोड नंबर-05, जेपी स्कूल, निर्मल नगर।

Read Also: Seraikela News: बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की कवायद शुरू, DC ने पठन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Leave a Comment