
रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर पर हुए हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने बुधवार को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी की। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से वहां स्थित दो फ्लैटों की गहन तलाशी ली।
यह कार्रवाई एक संदिग्ध व्यवसायी संदीप गुप्ता के इनपुट पर की गई है। जांच एजेंसी को शक है कि वह इस हमले को अंजाम देने वाले गिरोह को आर्थिक मदद दे रहा था। एनआईए अब उसके बैंक खातों की पूरी जानकारी जुटा रही है। संदीप पहले भी गबन के एक मामले में जेल जा चुका है। यह पूरा मामला 16 जून की रात का है।
संघ कार्यालय पर फेंका था पेट्रोल बम
मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने संघ कार्यालय पर अचानक पेट्रोल बम फेंक दिया था। बम फेंकने के समय इमारत के भीतर करीब 20 लोग सो रहे थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही अंदर सो रहे लोग जागे। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
घटना के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सायम सुजान के नाम शामिल हैं। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान सैफ पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हो गया था।
दुबई में आरोपी की पाकिस्तानी संदिग्धों से हुई थी मुलाकात
बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने इस केस को अपने हाथ में लिया। जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी अमन अंसारी हाल ही में दुबई गया था। उसने पूछताछ में कबूल किया कि दुबई में उसकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी संदिग्धों से हुई थी।
उसी मुलाकात के दौरान उसे भारत में दहशत फैलाने का निर्देश मिला था। उसी साजिश के तहत रांची में आरएसएस दफ्तर को निशाना बनाया गया था। फिलहाल एनआईए पूरे मामले में टेरर फंडिंग, आतंकी साठगांठ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की जांच कर रही है।
एनआईए की टीम ने बुधवार को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी की। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से वहां स्थित दो फ्लैटों की गहन तलाशी ली।
यह कार्रवाई एक संदिग्ध व्यवसायी संदीप गुप्ता के इनपुट पर की गई है। जांच एजेंसी को शक है कि वह इस हमले को अंजाम देने वाले गिरोह को आर्थिक मदद दे रहा था। एनआईए अब उसके बैंक खातों की पूरी जानकारी जुटा रही है।

