Home » Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड: हत्या के दिन चार बार भेजी गई लोकेशन, हर बार सार्जेंट को मिलते थे ₹7 हजार

Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड: हत्या के दिन चार बार भेजी गई लोकेशन, हर बार सार्जेंट को मिलते थे ₹7 हजार

राघव की मांग पर मोबाइल लोकेशन उपलब्ध कराने में ट्विंकल दास उर्फ मिनी दास, सार्जेंट अयान गुप्ता और कोलकाता पुलिस का एक कांस्टेबल शामिल था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। मामले में कोलकाता पुलिस के सार्जेंट अयान गुप्ता और एक महिला ट्विंकल दास उर्फ मिनी दास की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में लोकेशन उपलब्ध कराने के बदले पैसों के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव निखार समेत अन्य लोगों की मोबाइल लोकेशन हासिल करने के लिए सार्जेंट अयान गुप्ता से संपर्क करता था। शुरुआत में एक लोकेशन के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे। बाद में यह रकम बढ़ाकर छह हजार और फिर सात हजार रुपये कर दी गई। बताया गया है कि सात हजार रुपये में से एक हजार रुपये सार्जेंट अपने साथ काम करने वाले कांस्टेबल को देता था।

हत्या वाले दिन चार बार मिली निखार की लोकेशन

जांच में सामने आया है कि 24 अगस्त को निखार सबलोक की लोकेशन चार बार राघव तक पहुंचाई गई। दोपहर 2:06 बजे, 2:32 बजे, 2:42 बजे और 2:58 बजे उनकी लोकेशन उपलब्ध कराई गई। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं लोकेशन के आधार पर राघव ने शूटरों तक निखार की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 24 जुलाई से 23 अगस्त के बीच कई बार निखार की लोकेशन ट्रेस किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को इस पूरे नेटवर्क में आर्थिक लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं।

महिला और कांस्टेबल की भूमिका भी जांच के घेरे में

पुलिस के अनुसार, राघव की मांग पर मोबाइल लोकेशन उपलब्ध कराने में ट्विंकल दास उर्फ मिनी दास, सार्जेंट अयान गुप्ता और कोलकाता पुलिस का एक कांस्टेबल शामिल था। इन लोगों के सहयोग से राघव को संबंधित व्यक्ति की लोकेशन उपलब्ध कराई जाती थी।

24 अगस्त को होटल में हुई थी हत्या

निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद 25 अगस्त को चांडिल थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए संयुक्त एसआईटी गठित कर कार्रवाई तेज की और अशोक सिंह उर्फ राघव समेत अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

Read also – Ghatshila News: घाटशिला कॉलेज में 7 अक्टूबर को सजेगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का मंच, तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Comment