Home » Chaibasa Murder News : चाईबासा में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव: डायन के शक में 58 वर्षीय महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Murder News : चाईबासा में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव: डायन के शक में 58 वर्षीय महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंडावीर पंचायत के सादाबुरु पासुबेड़ा गांव में 58 वर्षीय महिला शंकरी सुरीन की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई।

घर से ले जाकर जंगल में उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम चार से पांच लोग शंकरी सुरीन के घर पहुंचे और उसे किसी बहाने से बाहर बुलाकर पास के जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि जंगल में ले जाकर आरोपियों ने महिला पर डायन होने का शक जताया और भारी पत्थरों से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

मृतका की फाइल फोटो

गांव में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

इस नृशंस हत्या के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है तथा ग्रामीण गहरे दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने अंधविश्वास से जुड़ी ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन-बिसाही के नाम पर हत्या की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद इस तरह की कुरीतियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read AlsoChaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस, पर्यावरणीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने बढ़ाया ज्ञान

Related Articles

Leave a Comment