Home » Jamshedpur Bindal Mall Firing : अंबिकापुर में गिरफ्तार तीन शूटरों समेत चार आरोपियों को जमशेदपुर लाने की तैयारी, जल्द होगा घटना का खुलासा

Jamshedpur Bindal Mall Firing : अंबिकापुर में गिरफ्तार तीन शूटरों समेत चार आरोपियों को जमशेदपुर लाने की तैयारी, जल्द होगा घटना का खुलासा

रायपुर के टोल प्लाजा से पकड़े गए चार साजिशकर्ताओं टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपू ओझा को जमशेदपुर लाया जा चुका है। इनको घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर समेत चार आरोपियों को सोमवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब सभी आरोपियों को जमशेदपुर लाने की तैयारी में जुटी है।

इससे पहले रायपुर के टोल प्लाजा से पकड़े गए चार साजिशकर्ताओं टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपू ओझा को जमशेदपुर लाया जा चुका है। इनको घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इनसे सोनारी और बिष्टुपुर थाना में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शूटरों तक पहुंचने में सफलता मिली। उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में डोमिनिक सैमसन समेत चार लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान साजिशकर्ताओं और शूटरों की भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई तेज की गई।

जमीन कारोबार को लेकर अंजाम दी गई घटना

पुलिस की जांच में प्रारंभिक तौर पर ठेकेदारी, जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई को फायरिंग की वजह माना जा रहा है। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह, साजिश और आरोपियों की भूमिका का स्पष्ट खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। रायपुर से गिरफ्तार साजिशकर्ताओं और अंबिकापुर से पकड़े गए शूटरों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में पुलिस फायरिंग की पूरी साजिश, शूटरों की भूमिका और घटना के पीछे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी सार्वजनिक करेगी।

Read also Jharkhand Weather : रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में आज छाए रहेंगे बादल, 4 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Related Articles

Leave a Comment